उत्तर प्रदेशबहराइच

निकायवार नियुक्त किये गये रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग आफिसर

बहराइचl उ.प्र. नगर पालिका (सदस्यों, पार्षदों, अध्यक्षों और महापौरों का निर्वाचन) नियमावली 2010 के नियम 10 तथा 11 में दिये गये प्राविधानों के क्रम में जनपद बहराइच नगरीय निकायों के अध्यक्ष व सदस्य पद के निर्वाचन को निर्विघ्न, सकुशल, शान्तिपूर्णढ़ंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला मजिस्टेªट/जिला निर्वाचन अधिकारी (ननि) डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा वार्डवार रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। नगर पालिका परिषद बहराइच अन्तर्गत अध्यक्ष पद हेतु कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष नामाकंन स्थल होगा। जिसके रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम सदर, सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार सदर व बीईओ चित्तौरा होंगे।

वार्ड सं. 01 से 06 के लिए नामांकन स्थल सीआरओ कोर्ट,बीडीओ विशेश्वरगंज को आर.ओ. तथा बीईओ नगर व सीडीपीओ हुज़ूरपुर को एआरओ, वार्ड सं. 07 से 12 के लिए नामांकन स्थल सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट, पशु चिकित्साधिकारी पयागपुर को आर.ओ. तथा बीईओ तेजवापुर व सहा.अभि. नलकूप नेम सिंह को एआरओ, वार्ड सं. 13 से 18 के लिए नामांकन स्थल न्यायालय अति. मजि. पूर्वी भाग, बीडीओ तेजवापुर को आर.ओ. तथा बीईओ तेजवापुर व सहा.अभि. स.न.ख.-5 देवेन्द्र सिंह व स.ड्रे.ख. के पलट नरायन झा को एआरओ, वार्ड सं. 19 से 24 के लिए नामांकन स्थल न्यायालय अति. मजि. पश्चिमी भाग, बीडीओ हुज़ूरपुर को आर.ओ. तथा सहा.अभि. स.न.ख.-3 राजेश गुप्ता व संयुक्त बीडीओ राम लगन को एआरओ, वार्ड सं. 25 से 29 के लिए नामांकन स्थल एडीएम कोर्ट, अधि.अभि. स.न.ख.-4 को आर.ओ. तथा सहा.अभि. स.ड्रे.ख. सुमित सचान व स.न.ख.-7 के राम सम्भार को एआरओ तथा वार्ड सं. 30 से 34 के लिए नामांकन स्थल न्यायालय विनियमित क्षेर्त्र, बीडीओ चित्तौरा को आर.ओ. तथा सहा.अभि. स.न.ख.-7 के मुकेश कुमार श्रीवास्तव तथा बीईओ महसी को एआरओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी प्रकार नगर पालिका परिषद नानपारा अन्तर्गत अध्यक्ष पद हेतु एसडीएम नानपारा कोर्ट नामाकंन स्थल होगा। जिसके आर.ओ. एसडीएम नानपारा, ए.आर.ओ. तहसीलदार नानपारा व बीडीओ बलहा होंगे। वार्ड सं. 01 से 06 के लिए नामांकन स्थल ना. तहसील बलहा की कोर्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी को आर.ओ. तथा सहा.अभि. स.न.ख.-1 नानपारा मनीष कुमार व सीडीपीओ चित्तौरा को एआरओ, वार्ड सं. 07 से 12 के लिए नामांकन स्थल ना. तहसील शिवपुर की कोर्ट, प्राचार्य मण्डलीय खादी ग्रामोद्योग प्रशिरक्षण केन्द्र बहराइच को आर.ओ. तथा सहा.अभि. स.न.ख.-1 नानपारा ओमकार सिंह व विजेता कुमार को एआरओ, वार्ड सं. 13 से 18 के लिए नामांकन स्थल एसडीएम न्यायिक की कोर्ट, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को आर.ओ. तथा सहा.अभि. स.न.ख. नानपारा निरहू राम व सहा.अभि. जल निगम रवि प्रताप सिंह को एआरओ तथा वार्ड सं. 19 से 25 के लिए नामांकन स्थल तहसीलदार न्यायिक की कोर्ट, अधि.अभि. स.न.ख.-1 नानपारा/बहराइच को आर.ओ. तथा सहा.अभि. नलकूप खण्ड नानपारा धीर विक्रम व सहा.अभि. स.न.ख.-1 नानपारा आदित्य कुमार को एआरओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button