उत्तर प्रदेशगोरखपुर

जमीनी विवाद में उलझा मदरसे का बाउंड्री निर्माण कार्य, पुलिस प्रसाशन परेशान

गोरखपुर। जनपद के खजनी क्षेत्र उनवल नगर पंचायत में मदरसा अरबिया अंजुमन इस्लाइमिया ग्रांटेड मदरसा अपने परिसर के जमीन पर बाउंड्री लगवाने में विफल है ,बिगत 25 वर्षो से बनी बाउंड्री के उच्चीकरण करने को लेकर ऐडेड मदरसा अपनी बाउंड्री नही चला पा रहा है , हैरत की बात यह उक्त बाउंड्री को लेकर एसपी ग्रामीण सहित तहसील प्रसाशन अनेको बार उक्त विवादित प्रकरण का भौतिक सत्यापन कर चुके हैं लेकिन विवाद के चलते निराश लौट गए। बाउंड्री निर्माण का विरोध करने वाली महिलाओ के आगे प्रशासन बौना साबित हो रहा है जिससे बाउंड्री के निर्माण पर ग्रहण लगा हुआ है।

तहसील प्रसाशन के फाइनल रिपोर्ट लगने के बावजूद आज तक बाउंड्री नही बन पाई , वही वादी पक्ष कानूनी प्रक्रिया पूरी कर हाथ पे हाथ रख कर बैठा हुआ है महिलाओं के विरोध प्रदर्शन के आगे प्रशासन विफल साबित हो रहा है प्रतिवादी पक्ष उक्त जमीन पर दिवानी न्यायालय में मुकदमा भी किया है और प्रतिवादी कहती हैं कि न्यायालय जो फैसला करेगा वही मैं मानूंगी। बताते चले खजनी क्षेत्र उनवल कस्बा में स्थित मदरसा अरबिया अंजुमन इस्लामिया नामक ऐडेड संस्था की भूमि है, जिसमे 7 फिट एक तरफ बाउंड्री चलाई गई है, दूसरी तरफ सर 11 फिट बाउंड्री लगाई गई ,दोनों हिस्सा बराबर करने के लिए संस्था तरकीबन दो वर्षों से लगी हुई है, एसडीएम खजनी सिद्धार्थ पाठक, तहसीलदार अपनी रिपोर्ट लगा चुके है ,लेकिन कुछ प्रतिवादी के अड़ियल रवैये को देख पुलिस प्रशाशन भी सामने आने से कतरा रही है ।जिससे बाउंड्री लगना मुश्किल हो गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर प्रशिक्षणार्थी सी ओ अनुराग सिंह ने विवादित जमीन व बाउंड्री को देखा तथा लोगों से जानकारी ली गई उनका कहना है कि आख्या वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रेषित किया जायेगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button