उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

ट्विन टावर को लेकर वार-पलटवार, ब्रजेश पाठक ने बताया सपा के भ्रष्‍टाचार का प्रतीक

नोएडा के सुपरटेक ट्विन टावर का आज ध्‍वस्‍तीकरण हो रहा है। इस बीच डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने ट्विन टावर को लेकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। रविवार के एक ट्वीट में उन्‍होंने ट्वीन टावर को सपा के भ्रष्‍टाचार का प्रतीक बताया और कहा कि आज ये इमारत जमींदोज हो जाएगी।  इस पर पलटवार करते हुुए समाजवादी पार्टी के प्रवक्‍ता अनुराग भदौरिया ने कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों को सिर्फ़ चारों तरफ़ भ्रष्टाचार दिखाई पड़ता है।

डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिखा- ‘नोएडा का सुपरटेक ट्विन टावर @samajwadiparty के भ्रष्टाचार और अराजकता की नीति का जीवंत प्रमाण है। आज मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के शासनकाल में सपा के कुकर्मों की प्रतीक यह अवैध इमारत जमींदोज हो रही है। यह है न्याय, यही सुशासन..’

उधर, नोएडा के सेक्टर 93 में सुपरटेक एमरॉल्ड सोसाइटी में ट्विन टावर को ध्वस्त करने के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अभी तक एमरॉल्ड कोर्ट और एटीएस ग्रीन सोसाइटी के सभी 1396 फ्लैटों को पूरी तरह खाली कराया जा चुका है। फ्लैटों में रहने वाले सभी लोग अपने घरों को छोड़कर यहां से सुरक्षित स्थानों के लिए निकल चुके हैं। जिसमें से कुछ लोगअपने दोस्तों और रिश्तेदारों के यहां पर गये हैं तो कुछ तीर्थ यात्रा और हिल स्टेशन पर निकल गये हैं। इन टावरों को गिराने का सबसे पहला आदेश अप्रैल 2014 में हाईकोर्ट ने किया था। जिसके बाद एक साल पहले सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया और अब लंबे इंतजार के बाद आखिरकार यह टावर ध्वस्त होने जा रहे हैं।

अनुराग भदौरिया ने दिया ये जवाब

डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक के वार पर पलटवार करते हुए सपा के प्रवक्‍ता अनुराग भदौरिया ने आरोप लगाया कि आज यूपी की भाजपा सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। भ्रष्टाचार करने वालों को सिर्फ़ चारों तरफ़ भ्रष्टाचार दिखाई पड़ता है। जो सरकार जनता की नज़र में गिर गई हो। जब वो गिरने और गिराने की क्या बात करते हैं तो हास्यास्पद लगता है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button