उत्तर प्रदेशलखनऊ

अखिलेश यादव से नाता तोड़कर मुस्लिम समाज तलाश करें नया रास्ता : अरुन राजभर

  • शिवपाल और डीपी यादव के साथ यादव समाज के जाने से अकेले रहे जाएंगे अखिलेश

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय महासचिव अरुन राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर मंगलवार को बड़ा निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यादव समाज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल यादव व राष्ट्रीय परिवर्तन दल के अध्यक्ष डीपी यादव के साथ जाने का दावा किया है। ऐसे में मुस्लिम भाइयों को अपने लिए विचार कर सपा (अखिलेश) से नाता तोड़कर 2024 लोकसभा चुनाव में अपने लिए नया रास्ता तलाशने की बात कही है।

सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुन राजभर ने अपने आधिकारिक ट्वीटर से पोस्ट कर अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि ‘कुछ यादव समाज शिवपाल यादव लेकर चले जायेंगे। बचा जो, अब उसको डीपी यादव लेकर चले जायेंगे।’ सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव ने नसीहत देते हुए कहा है कि ऐसे में मुसलमान भाइयों ‘आप भी करो विचार, नहीं मिलेगा सपा में आपको इंसाफ। सपा सुप्रीमो पर नौरत्नों ने कब्जा कर रखा है।’ अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि ‘अब अपने गढ़ से 2024 आते-आते साफ हो जाएंगे और उनका कोई साथ नहीं देगा।’

अरुन राजभर के इस ट्वीट के बाद ट्वीटर व सोशल मीडिया में सपा और यादव समाज की ओर से तीखी प्रतिक्रिया का दौर शुरू हो गया है। अखिलेश समर्थक सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर व राष्ट्रीय महासचिव अरुन राजभर पर तरह-तरह के आरोप लगाते हुए पोस्ट कर रहे हैं। यह आरोप-प्रत्यारोप सोशल मीडिया पर काफी तेजी से ट्रेंड कर रहा है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button