उत्तर प्रदेशलखनऊ

आजीवन बंधन में बंधे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत वर वधू

मलिहाबाद-लखनऊ। मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के तहत मलिहाबाद, माल, काकोरी क्षेत्र के असहाय वर वधु सुखद जीवन जीने के लिए एक दूजे की कसमे खाकर साथ रहने के बंधन में बंध गए जिन्हें अधिकारियों सहित उपस्थित लोगों ने आशीर्वाद देकर उन्हें विदा किया। मंगलवार को मलिहाबाद, माल ब्लॉक सभागार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र की 54 गरीब बेसहारा बेटियों के जीवन साथियों के साथ विवाह करा कर उन्हें उपहार भेंट कर सुखद जीवन जीने का आशीर्वाद देकर विदा किया गया।

वहीं माल ब्लाक में 61 जोड़ों का विवाह होना प्रस्तावित था जिसमें 6 जोड़ें समारोह में अनुपस्थित रहे। वही अलग शामिल किए 10 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। समारोह में वैवाहिक जोड़ों को शासन से धनराशि के साथ उपहार भेंट किए गए। माल विकासखंड में सांसद पुत्र भाजपा के युवा नेता विकास किशोर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राम कुमार राही, खंड विकास अधिकारी प्रतिभा जयसवाल, वही मलिहाबाद ब्लॉक सभागार में पहुंची क्षेत्रीय विधायक जयदेवी कौशल ने सभी विवाहित जोड़ों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button