उत्तर प्रदेशलखनऊ

साइकिल की हवा निकली, बसपा व कांग्रेस थकी

  • पंचर नहीं बल्कि पिछले के मुकाबले सपा ने बनाई बढ़त
  • एक व दो नंबर के आसपास टिका रहा हाथी और पंजा

लखनऊ। 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव के परिणाम जब दोपहर बाद से सटीक तौर पर आने शुरू हुए तो यहां राजधानी स्थित सभी प्रमुख विपक्षी राजनीतिक दलों के पार्टी कार्यालयों पर धीरे-धीरे करके सन्नाटा छाना शुरू हो गया। आलम यह रहा कि विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित सपा पार्टी मुख्यालय पर आज से पहले जहां कार्यकर्ताओं व सपाई नेताओं का जमावड़ा लगा रहता था, वहीं गुरुवार को चारों तरफ सियापा ही छाया रहा। हालांकि पिछली बार के मुकाबले इस बार अखिलेश की अगुवाई में सपा ने प्रमुख विपक्षी दल के तौर पर अन्य पार्टियों की अपेक्षा बीजेपी को कड़ी टक्कर दी और ठीकठाक सीटों पर जीत हासिल की। मगर बावजूद इसके बहुमत से काफी दूर होने का मलाल यहां पर साफ तौर पर नजर आया।

राजनीतिक जानकारों की मानें तो इस बार के यूपी विस चुनाव में सही रूप में देखा जाये तो साइकिल पूरी तरह पंचर नहीं हुई बल्कि इसकी हवा निकल गई। वहीं दूसरी तरफ बसपा व कांग्रेस की बात करें इन दोनों राजनीतिक दलों के चुनावी परिणाम बहुत अधिक चौंकाने वाले नहीं हैं। इन दोनों दलों के जीत का आंकड़ा एक और दो नंबर के आसपास ही टिका रहा। नतीजतन, यही कहना सही होगा कि इस विधानसभा चुनाव में बसपा व कांग्रेस एक तरह से थकी नजर आयी। परिणाम यह रहा कि इन पार्टियों के मुख्यालयों पर भी सन्नाटा दिखा। जबकि आम दिनों की बात करें तो बसपा को छोड़ दें तो मॉल एवेन्यू स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर दोपहर से लेकर देर शाम तक लोगों के आने-जाने का तांता लगा रहता था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button