उत्तर प्रदेशकन्नौजराज्य

थूक से मसाज पर बुलडोजर एक्शन, सलाखों के पीछे आरोपी, सैलून भी कराया ध्वस्त

कन्नौज : तालग्राम इलाके में एक सैलून में घिनौनी हरकत का मामला सामने आया था. सैलूनकर्मी ने थूक से एक युवक का मसाज किया था. उसने खुद ही इसका वीडियो बनाया. इसके बाद इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया. घटना करीब 15 दिन पहले ही है. बुधवार को वीडियो सामने आने पर लोगों ने सैलूनकर्मी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद बुलडोजर से उसके सैलून को भी ध्वस्त करा दिया.

तालग्राम इलाके में टीला मोहल्ला है. यहां छिबरामऊ मार्ग पर मोहल्ले का ही रहने वाला यूसुफ सैलून चलाता है. बुधवार को यूसुफ की एक घिनौनी हरकत का वीडियो सामने आया. इसमें वह सैलून में मसाज कराने पहुंचे शख्स का थूक से मसाज करता नजर आ रहा था. उसने खुद इसका वीडियो बनाया. सोशल मीडिया पर वीडियो आते ही लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई. पुलिस प्रशासन से आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की.

पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. यूसुफ मूक बधिर बताया जा रहा है. पुलिस की जांच में पता चला कि वह सरकारी जमीन पर अवैध रूप से गुमटी रखकर दुकान चला रहा था. इसके बाद पुलिस ने तहसील प्रशासन की मदद से गुमटी को बुलडोजर से गिरवा दिया. पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहे युसफु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button