उत्तर प्रदेशहरदोई

हरदोई: पीआरवी टीम पर दबंगों ने लाठी-डंडों से बोल हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

हरपालपुर/हरदोई। जिले के थाना क्षेत्र के चाऊंपुर गांव में मंगलवार की रात पीआरवी टीम पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला बोलकर दो पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल पुलिस कर्मियों को सीएचसी में भर्ती कराया। पीआरबी के हेड कांस्टेबल की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

इटावा जनपद के जसवंत नगर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव निवासी हेड कांस्टेबल दीप सिंह ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि मंगलवार की रात वह अपने कांस्टेबल साथी नौशाद अली के साथ मोर्चा गांव में मारपीट की सूचना पर गए हुए थे।

वापस आते समय चाऊंपुर गांव निवासी अरविंद सिंह पुत्र कृष्ण पाल सिंह व वीरू सिंह पुत्र राम प्रताप सिंह पीआरबी 2755 के आगे खड़े होकर गाली गलौज करने लगे। मना करने पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। जिसमें दोनो लोग घायल हो गए। पुलिस ने हेड कांस्टेबल दीप सिंह की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बुधवार को हरपालपुर कोतवाली के उप निरीक्षक श्यामू कनौजिया ने अरविंद सिंह के पास से 315 बोर तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस व वीरू सिंह के पास से 312 बोर तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस के साथ गम्भीरी पुल के पास से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button