उत्तर प्रदेशदेवरिया

दिव्यांगता प्रमाणपत्र के लिए शिविर लगा

जिला समन्वयक समेकित शिक्षा द्वारा दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु औराचौरी, बैतालपुर में आयोजित किया गया मेडिकल एसेसमेंट कैम्प

  • 26 जुलाई को बीआरसी गौरी बाजार एवं 27 जुलाई को बीआरसी रुद्रपुर में आयोजित होगा कैम्प

देवरिया। राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ के निर्देश के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव के निर्देशन में ज्ञानेन्द्र सिंह जिला समन्वयक समेकित शिक्षा द्वारा दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा राजेश झा के सहयोग से निर्गत करने हेतु बी०आर०सी० औराचौरी बैतालपुर में मेडिकल एसेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया।

डॉ० सतिराम अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ० केशव प्रसाद ऑर्थोपेडिक सर्जन, डॉ पंकज कुमार नेत्र सर्जन, डॉ तैय्यब अली बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ दिव्य दीपक श्रीवास्तव, मानसिक रोग विशेषज्ञ द्वारा कैंप में कुल 62 दिव्यांग बच्चों के परीक्षणोपरान्त जिसमें दृष्टिबाधा के 2, मंदबुद्धि के 12, अस्थि दिव्यांगता के 8 एवं सी०पी० के 4 बच्चों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार जनपद में कुल 17 कैंपों का आयोजन माह जुलाई 2023 से माह सितम्बर, 2023 के मध्य आयोजन किया जाएगा। जिसमें आज 25 जुलाई 2023 को बी०आर०सी० औराचौरी बैतालपुर में किया गया। मेडिकल एसेसमेंट कैंप में स्पेशल एजुकेटर मनोज कुमार श्रीवास्तव, रीना सिंह, राजेश कुमार, विनोद कुमार गौतम एवं बी० आर० सी० के ब्लाक एम०आई०एस० इन्चार्ज विजय कुमार के द्वारा विशेष योगदान दिया गया।

जिला समन्वयक समेकित शिक्षा देवरिया ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया है कि 26 जुलाई को बीआरसी गौरी बाजार एवं 27 जुलाई को बीआरसी रुद्रपुर में कैम्प का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दिव्यांगता का प्रमाण पत्र बनवाने हेतु दिव्यांग बच्चों को अपने साथ आधार कार्ड दो फोटो फोटोग्राफ्स एवं स्वालंबन पोर्टल पर ऑनलाइन करते हुए उसकी रसीद की छाया प्रति साथ में लाना अनिवार्य होगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button