उत्तर प्रदेशदेवरियाराज्य

रन ओवर की घटना में भटनी स्टेशन पर निकला कैंडल मार्च

  • रेल प्रशासन की यह घटना मृत कर्मचारी का अपमान है: मनोज सिंह

भटनी-देवरिया। वाराणसी रेल मंडल के झूसी स्टेशन पर कार्यरत रेल कर्मचारी के 21 मई को मेमो ट्रैन द्वारा रन ओवर होने की घटना के पश्चात रेल प्रशासन द्वारा बिना शव को उठाये मृत कर्मचारी के ऊपर से विभूति एक्सप्रेस के संचालन मामले में देशभर में रेल यूनियन द्वारा रेल प्रशासन की अमानवीय हरकत व लीपापोती पर किये जा रहे विरोध के क्रम में बुधवार को एन ई रेलवे मजदूर यूनियन भटनी के शाखामंत्री कामरेड मनोज सिंह के नेतृत्व में शाम 7 बजे कैंडल मार्च निकाल कर स्वर्गीय कर्मचारी योगेंद्र प्रताप सिंह को श्रद्धाजंली दी गयी और इस मामले में वाराणसी मंडल के रेल प्रशासन द्वारा बरती गई लापरवाही का विरोध किया गया। कैंडल मार्च में शामिल कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए यूनियन शाखामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि रेल प्रशासन द्वारा की गई ये हरकत मर्त कर्मचारी का अपमान व अमानवीय हैं जिसे कदापि बर्दाश्त नही किया जाएगा।यूनियन की मांग हैं कि इस मामले में जल्द जांच कर सम्बंधित दोषी व्यक्ति पर शीघ्र कार्यवाही की जाए अन्यथा मजबूर होकर यूनियन को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा । इस दौरान 2 मिनट का मौन धारण कर मर्त कर्मचारी साथी की आत्मा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।कैंडल मार्च में मुख्य रूप से शाखामंत्री मनोज सिंह,संयुक्त मंत्री अशोक गौतम ,कोषाध्यक्षअनिल कुमार,सतीश चंद ,इंद्र बहादुर, दिनेश यादव,बिटू कुमार,सुनील कुमार,नेबुलाल,अभिमन्यु, यशवंत,अजय गुप्ता,बलिष्ट र यादव,हरेराम यादव,अभिषेक कुमार,रविन्द्र कुमार,अखिलेश कुमार, सिद्धार्थ सिंह,अमरजीत,विवेक कुमार,चन्द्र शेखर,मुकेश मुर्मू,रामनारायण यादव,राजेश सिन्हा, आलोक यादव, ओमप्रकाश सिंह व दिनेश कुमार आदि कामरेड मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button