उत्तर प्रदेशबहराइच

नगर पंचायत प्रत्याशी प्रतिनिधि सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज

बहराइच। नगर निकाय चुनाव में मतदान प्रक्रिया के दौरान अराजक तत्वों के द्वारा बूथ संख्या 11 प्राथमिक विद्यालय पैतौरा पयागपुर कक्ष संख्या 1 पर अशांति फैलाने व जबरन अंदर घुस के मतपत्र फाड़ने के आरोप में भाजपा के नगर निकाय अध्यक्ष पद प्रत्याशी प्रतिनिधि सहित 4 लोगों के खिलाफ मतदान अधिकारी सुनील कुमार सिंह द्वारा पयागपुर थाने में गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार नगर निकाय का शांतिपूर्ण चुनाव हो रहा था कि अचानक शाम करीब 5:15 बजे चार पांच की संख्या में लोग पोलिंग बूथ पर पहुंचे और अंदर घुस गए जहां द्वितीय मतदान अधिकारी श्रीमती उजलाइ से मतपत्र छीन कर उन्हें जबरियन फाड़ कर मत पेटी में डालने का प्रयास किया गया। जिसमें 4 मत पत्रों को फाड़े जाने की जानकारी पाकर घटनास्थल पर पुलिस क्षेत्राधिकारी आनंद कुमार राय, उप जिलाधिकारी पयागपुर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक अराजक तत्व भागने में सफल रहे।

इस मामले में पीठासीन अधिकारी सुनील कुमार सिंह द्वारा दी गयी तहरीर पर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रतिनिधि कपीस सिंह को नामजद करते हुए 3 अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाना पयागपुर में भा.दं.सं की धारा 332 व 353, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 136, सार्वजनिक संपत्ति नुकसान अधिनियम की धारा 7 व 3 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। थाना अध्यक्ष पयागपुर राजकुमार पांडे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैै, अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button