उत्तर प्रदेशकन्नौज

14 साल की बालिका से दुष्कर्म का मामला: पीड़िता की हालत में सुधार, सीसीटीवी से हुई एक आरोपी की पहचान, तलाश जारी

कन्नौज में सर्किट हाउस में खून से लथपथ मरणासन्न हालात में मिली बालिका की सेहत में सुधार है। अभी बालिका बोलने में असमर्थ है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस एक युवक की तलाश में दबिश दे रही है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बता दें कि गुरसहायगंज कस्बा के एक मोहल्ला निवासी गट्टा और बतासा व्यापारी की 14 वर्षीय बेटी रविवार दोपहर करीब 12 बजे बाजार गई थी। इसके बाद से वह घर नहीं लौटी। छानबीन के दौरान वह सर्किट हाउस में खून से लथपथ मरणासन्न हाल में वह मिली। बालिका का कानपुर के नर्सिंगहोम में इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार बालिका की हालत ठीक है, अभी तक उसने आंखें नहीं खोलीं हैं। वहीं पुलिस कस्बे में जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए छह युवकों से पूछताछ कर रही हैं, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लगा सका।

एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा। गुरसहायगंज के सर्किट हाउस परिसर में 14 साल की एक बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में दुष्कर्म कर बालिका की हत्या के प्रयास की बात सामने आई है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button