उत्तर प्रदेशदेवरिया

सीडीओ ने की कृषि व कृषि से सम्बन्धित विभागों के साथ समीक्षा बैठक

  • मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अधिशासी अभियन्ता नलकूप एवं विद्युत का वेतन बाधित करने के निर्देश दिये गये 

देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में कृषि एवं कृषि से सम्बन्धित विभागों के साथ समीक्षा बैठक विकास भवन, देवरिया में किया गया। उप कृषि निदेशक ने बताया कि इस समय जायद मौसम में विभाग में रागी बीज का मिनीकिट कृषकों में वितरण हेतु उपलब्ध है। उर्वरक में अभी कोई समस्या नहीं है। सोलर पम्प योजना के अन्तर्गत जनपद में वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल 263 कृषकों के यहां सोलर पम्प की स्थापना कराया जा चुका है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में दिनांक 15 मई, 2023 से महाअभियान चलाया जायेगा जिसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।

अधिशासी अभियन्ता, नलकूप द्वारा बताया गया कि 08 नलकूप विद्युत दोष से बन्द हैं। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पूर्व में समीक्षा बैठक में भी निर्देश दिये गये थे परन्तु अक्सर रिपोर्ट में नलकूप खराब पाये जाते हैं। यह स्थिति अत्यन्त ही खेदजनक है। इस हेतु मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अधिशासी अभियन्ता नलकूप एवं विद्युत का वेतन बाधित करने के निर्देश दिये गये।

जिला कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य द्वारा बताया गया कि किसान क्रेडिट कार्ड योजना में इस वित्तीय वर्ष में आवंटित लक्ष्य 1198 के सापेक्ष अब तक 475 का प्रस्ताव अब तक प्रेषित किया गया है। साथ ही बताया गया कि मत्स्य सम्पदा योजना में बजट विलम्ब से आने के कारण भुगतान नहीं किया जा सका। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये बजट आने के बाद किस स्तर से भुगतान में विलम्ब हुआ है, उनसे स्पष्टीकरण की मांग की जाय। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा बताया गया कि आर०के०वी०वाई० योजना में बजट नहीं प्राप्त हुआ था जिसके कारण भुगतान नहीं हो पाया। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में जितना बजट प्राप्त हुआ था उसके सापेक्ष शत-प्रतिशत व्यय कर लिया गया था।

बैठक में  विकेश कुमार, उप कृषि निदेशक, मु० मुजम्मिल, जिला कृषि अधिकारी रतनशंकर ओझा, जिला कृषि रक्षा अधिकारी नन्द किशोर, जिला कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य,  रितेश कुमार, प्रभारी भूमि संरक्षण अधिकारी सीताराम यादव, प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी अजय कुमार, सहायक निबन्धक सहकारी समितियां, अधिशासी अभियन्ता, ट्यूबवेल एवं अधिशासी अभियन्ता, नहर उपस्थित थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button