उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बहु प्रतीक्षित सड़क तेतरी सोहास लोटन मार्ग का सोमवार को सीडीओ ने किया निरीक्षण

  • – गुणवत्तापूर्ण , तय समय के भीतर कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित कराने का महताहतों को दिया निर्देश – सीडीओ
  • – तेतरी सोहास लोटन मार्ग की सम्पूर्ण लम्बाई 19.00 किमी0 है – सहायक अभियन्ता

जाकिर खान


सिद्धार्थनगर। निर्धारित अवधि माह जुलाई, 2023 तक बहु प्रतीक्षित मार्ग तेतरी सोहास लोटन मार्ग गुणवत्तापूवर्क कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित कराने का महताहतों को सख्त हिदायत देते हुए मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार ने सोमवार को दिया निर्देश। मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार अचानक सोमवार को आर0आई0डी0एफ0-26 नाबार्ड अनुदान से स्वीकृत तेतरी सोहास लोटन मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण कार्य का सोमवार को निरीक्षण करने उक्त मार्ग पर ही पहुंच गये । जहां पर कार्य हो रहा था । उन्होंने माताहतों को सख्त हिदायत देते हुए कहा की सड़क निमार्ण मे किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही की जाएगी । उन्होंने आगे कहा की तय समय जुलाई तक किसी भी दशा मे पूर्ण हो जाना चाइये।

उन्होंने लोटन से सोहास मार्ग के किमी 03.00 पर मार्ग के डब्लू0एम0एम0 का निरीक्षण किया । जाते जाते बार बार कार्य पूर्ण होने की लक्षित अवधि माह-जुलाई, 2023 है। निर्देशित किया गया कि निर्धारित अवधि तक गुणवत्तापूवर्क कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के समय मनीष सिंह सहायक अभियन्ता द्वारा बताया गया कि मार्ग की सम्पूर्ण लम्बाई 19.00 किमी0 में चौड़ीकरण एवं मिट्टी पटाई का कार्य पूर्ण करा दिया गया है ।डब्ल्यू0एम0एम0 स्टेब्लाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button