उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच: रंजीतबोझा गांव में जलसे का हुआ आयोजन

बहराइच। नेपाल सीमा पर स्थित रूपईडीहा के रंजीतबोझा गांव में मदरसा गौसुल उलूम द्वारा जलसा सीरतुन्नबी का आयोजन किया गया।कुराने पाक की तिलावत से मदरसे के नाजिम कारी मोहम्मद मुर्तजा नूरी द्वारा जलसे का आगाज किया गया। मदरसा गौसुल उलूम के बच्चों द्वारा बहुत ही अजीब इंसान मुकालमा और कुराने पाक की तिलावत पेश किया गया। जिनमें बच्चे में पढ़ लिख कर आगे बढ़ने का हौसला बढ़े। इस अवसर पर अल्फाज मुजम्मिल,अबूजर हाशिम, हमजा, जीशान आदि बच्चों के द्वारा मुकालमा पेश किया गया।

हाफिज शराफत विश्ववानी ने नाते नबी पेश किया। हजरत मौलाना वदुद्दीन कासमी हथौरा बांदा, हजरत मौलाना मोहम्मद फारूक रुपईडीहा, हजरत मोहम्मद मौलाना मसीहुद्दीन नानपारा, मौलाना मोहम्मद सलमान गौरियबी ने जलसे में कुरान हदीस बच्चों के तालीम के ताल्लुक से आवाम को बयान पढ़कर सुनाया। जलसे के आखिर में मुल्क की तरक्की और अमन व शांति का पैगाम दिया गया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button