अमेठीउत्तर प्रदेशयात्रा

ओवर स्पीड में वाहन चलाने वालों सावधान, स्पीड राडार के माध्यम से 97 वाहनों का हुआ चालान।

1,05,500 रूपया वसूला गया जुर्माना।

आज दिनांक 29.05.2022 को पुलिस अधीक्षक अमेठी दिनेश सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी विनोद कुमार पांडेय के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात महोदय के कुशल नेतृत्व में यातायात पुलिस जनपद अमेठी द्वारा सड़क सुरक्षा हेतु जागरुकता अभियान के दौरान ओवरस्पीड वाहनों के विरुद्ध स्पीड रडार के माध्यम से चेकिंग अभियान चलाकर निर्धारित गति से अधिक गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी, साथ ही ओवरलोड वाहन, सड़क के किनारे अनाधिकृत रुप से खड़े वाहनों एवं दुर्घटना बाहुल्य ब्लैक स्पाट स्थानों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया । सार्वजनिक स्थानों पर वैनर पोस्टर लगवाते हुए, पम्पलेट व हैण्डबिल वितरित करते हुये जागरुक किया गया तथा सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारो से सड़क पर अतिक्रमण न करने की अपील की गयी, एवं सड़क पर भवन निर्माण सामग्री डाल कर अतिक्रमण करने वाले लोगों का अतिक्रमण हटवाते हुए, ऐसा न करने की हिदायत की गयी, साथ ही मोटरसाइकिल एवं चार पहिया वाहनों के विरूद्ध भी चेकिंग अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 97 वाहनों का चालान करते हुए 1,05500/- रुपए जुर्माना योजित किया गया ।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button