उत्तर प्रदेशलखनऊ

हर संकट से मुक्त रहता है गौ सेवा करने वाला : चंपत राय

अयोध्या। ‘गावो विश्वस्त मातर:’ अर्थात गाय ही विश्व की माता है, भारत की तो यह आत्मा ही है। गऊ पालन से परिवार सुखी संपन्न होगा। गो सेवा करने वाला मनुष्य हर संकट से मुक्त रहता है। इसलिए गोवंश का संरक्षण संवर्द्धन हर हाल में होना चाहिए। यह बातें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को कारसेवकपुरम में आयोजित गौ पूजन के दौरान कही।

श्रीराम गौशाला में प्रधानाचार्य इंद्रदेव मिश्र, आचार्य दुर्गा प्रसाद गौतम, आचार्य नारद भट्टराई, आचार्य श्रृषभ शर्मा, समिति के अध्यक्ष व ट्रस्ट महासचिव चंपत राय और प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय की उपस्थिति में वैदिक रीति रिवाज के साथ गोवंशों का पूजन किया गया।

गौशाला समिति के उपाध्यक्ष व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि गौ संरक्षण और संवर्धन प्रत्येक राष्ट्रभक्त का कर्तव्य बने यह संपूर्ण मानव जीवन के लिए महा उपयोगी है। गौवंश आधारित कृषि से मोहभंग इनके लिए हितकारी नहीं हो सकता है। प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा गोवंशों की सुरक्षा ही हमारा कर्तव्य है। दूध न देने वाली गौ का लालन-पालन उतना ही आवश्यक जितना हमारे घरों के वृद्धजनों का।

कार्यक्रम में गौशाला प्रबंधक पुरूषोत्तम नारायण सिंह, विहिप केंंद्रीय मंत्री राजेन्द्र सिंह पंकज, अशोक तिवारी, गजेन्द्र सिंह, मनोज वर्मा, शिवादास सिंह, शरद शर्मा, भूपेन्द्र शर्मा, रजनीश, बालचंद्र वर्मा, अमित पांडेय सहित कई मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button