उत्तर प्रदेशवाराणसी

चंदौली की घटना प्रदेश की कानून व्यवस्था पर एक गंभीर सवाल: संजय सिंह

वाराणसी। आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा। संजय सिंह ने चंदौली की घटना के बहाने योगी सरकार को घेरा और कहाकि प्रदेश की कानून व्यवस्था पर एक गंभीर सवाल है। चंदौली जाने के पहले नगर में आये राज्यसभा सांसद जेपी मेहता इंटर कालेज के बगल स्थित एक होटल में मीडिया से रूबरू हुए।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में सामूहिक बलात्कार पीड़िता के साथ थाने में खुद थानेदार बलात्कार कर रहा है और पुलिस दबिश देने जा रही है तो एक बच्ची को पीट-पीटकर मार डाल रही है। इससे शर्मनाक भला और क्या हो सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुलडोजर चलाकर वाहवाही लूट रहे हैं लेकिन प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर उनका अब कोई नियंत्रण नहीं है। संजय सिंह ने बताया कि चंदौली और ललितपुर की घटना के विरोध में शनिवार 07 मई को उत्तर प्रदेश के हर मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। आम आदमी पार्टी मांग करती है कि चंदौली की घटना की जांच न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआई करें।

उन्होंने सवाल किया कि चंदौली में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कैसे हो सकता है, जब दबिश देने वाले कार्यवाही में थाने से लिखा पढ़ी में गये थे। 304 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया, 302 में क्यों नहीं मुकदमा दर्ज हुई। बिजली संकट के बहाने सीधे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोल संजय सिंह ने कहा कि कोयला विदेशों से मंगाया जाएगा । जबकि कोयला का उत्पादन 27 फीसद बढ़ा है। तब कोयले का संकट कहां से पैदा हो गया।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि यूपी के नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में चुनाव लड़ेगी। एक जुलाई से पूरे उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की तिरंगा शाखाओं का आयोजन होगा। पार्टी बेहद ही मजबूती के साथ नगर निकाय चुनाव लड़ेगी और भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button