उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर प्रदेश में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल

  • यपी में पेट्रोल-डीजल पर सबसे कम है वैट की राशि
  • मुख्यमंत्री योगी ने दीपावली से पूर्व 12 रुपये प्रति लीटर घटाई थीं दरें
  • योगी ने एक माह पूर्व पेट्रोल-डीजल पर टैक्स बढ़ाने के प्रस्ताव को कर दिया था खारिज

लखनऊ। योगी सरकार के जनहित के प्रति सरोकारों के कारण देश में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल उत्तर प्रदेश में है। पेट्रोल और डीजल पर वैट की दर बढ़ाने के लिए करीब एक माह पूर्व अधिकारियों की ओर से दिए गए प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खारिज कर दिया था। साथ ही कहा था कि जनहित में यह ठीक नहीं है।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता का कहना है कि सीएम योगी ने पिछले साल दीपावली से पूर्व पेट्रोल और डीजल पर 12 रुपये प्रति लीटर दरें घटाई थीं। आज भी प्रदेश में पेट्रोल-डीजल पर वैट की राशि देश में सबसे कम है, जबकि उत्तर प्रदेश की अपेक्षा दूसरे राज्यों में वैट की दरें करीब दोगुनी हैं। इसके बावजूद उन राज्यों में सरकारों की ओर से वैट की दरों में कटौती नहीं की जा रही है। जबकि केंद्र सरकार ने हाल ही में सेंट्रल एक्साइज में कटौती की है।

प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम हैं। उत्तर प्रदेश में नोएडा में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर है और लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है। जबकि विपक्षी पार्टियों की सरकारों में राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल के दाम 106.03 रुपये और डीजल के दाम 92.76 रुपये प्रति लीटर है।

यूपी में दूसरे राज्यों से कम हैं पेट्रोल की कीमतें

सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि विपक्षी दलों के शासित राज्यों में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल बिक रहा है। आंध्र प्रदेश में पेट्रोल 112 रुपये, महाराष्ट्र में 112 रुपये, तेलंगाना में 110 रुपये, राजस्थान में 109 रुपये में बिक रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश में 96 रुपये, उत्तराखंड में 95 रुपये, गुजरात में 96 रुपये और हरियाणा में 97 रुपये प्रति लीटर की दर से पेट्रोल बिक रहा है।

विभिन्न राज्यों में डीजल पर वैट राशि

  • यूपी 13.79
  • राजस्थान 17.79
  • महाराष्ट्र 22.26
  • पश्चिम बंगाल 16.53
  • झारखंड 18.81
  • छत्तीसगढ़ 19.62
  • दिल्ली 14.09

विभिन्न राज्यों में पेट्रोल पर वैट राशि

  • यूपी 16.49
  • राजस्थान 29.10
  • महाराष्ट्र 32.16
  • पश्चिम बंगाल 25.74
  • झारखंड 19.78
  • छत्तीसगढ़ 22.49
  • दिल्ली 17.13

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button