उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

मूल्यांकन बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी, वार्ता के लिए मुख्यमंत्री ने बुलाया

वार्ता के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंच रहे शिक्षक नेता, देर शाम तक तय होगा आंदोलन का भविष्य

बस्ती।/ संतकबीरनगर। उत्तर माध्यमिक शिक्षक समन्वय समिति का मूल्यांकन बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी रहा। शिक्षक समन्वय समिति के संयोजक अजय प्रताप सिंह व सह संयोजक अरुण कुमार मिश्रा ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, सक्सेरिया इंटर कॉलेज व किसान् इंटर कॉलेज पर जाकर शिक्षकों से संवाद कर आंदोलन में सहयोग की अपील की।
मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि हमारा आंदोलन अंतिम चरण में है। वार्ता के शिक्षक नेताओं को मुख्यमंत्री आवास पर बुलाया गया है, जिसकी अपडेट देर रात तक दी जायेगी। मूल्यांकन बहिष्कार में योगदान दे रहे किसी भी शिक्षक का उत्पीड़न नहीँ होने दिया जायेगा। प्रशासन के किसी प्रकार के धमकी से हम डरने वाले नहीं है। हम सभी अपने अधिकार और स्वाभिमान के लिए संघर्ष कर रहें हैं, जो हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है।
इस दौरान मार्कंडेय सिंह, अनिरुद्ध त्रिपाठी, राम पूजन सिंह, संजय द्विवेदी, संजय सिंह, योगेश शुक्ला, कमलेश चौधरी, प्रवीण कुमार गुप्ता , आदित्य प्रताप सिंह, दिग्विजय सिंह, गिरिजेश कुमार श्रीवासत्व, बृजेश पासवान, राजित राम वर्मा, डा. वीरेंद्र सिंह, डा.सुरेन्द्र चौधरी, आनंद प्रकाश पाण्डेय, आनंद सिंह, करुणाकर सिंह, अच्छे लाल, छेदी मौर्य, फागु लाल गुप्ता, गणेश मौर्य, अरुण सिंह, अजय पांडेय, सुरेंद्र मणि मिश्रा, विकास सिंह, रामेन्द्र पांडेय, जितेंद्र शाही, इंद्र बहादुर, रमेश चंद्र गुप्ता, सतीश रंजन सिंह, अरुण त्रिपाठी, राम नरोत्तम चौधरी, दिनेश कुमार यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
संत कबीर नगर में भी उत्तर माध्यमिक शिक्षक समन्वय समिति का मूल्यांकन बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी रहा। शिक्षक समन्वय समिति के संयोजक महेश राम व सह संयोजक ब्रम्हदेव सिंह ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज पर जाकर शिक्षकों से संवाद कर आंदोलन में सहयोग की अपील की।
इस दौरान गिरिजानंद यादव, लाल चंद्र यादव, मोहिबुल्लाह खान, गिरिजशंकर सिंह, सलाहुद्दीन, अरशद जलाल, अब्दुल मुदासीर, पुनीत त्रिपाठी, विनय मिश्रा, संत मोहन त्रिपाठी, जय गोपाल, जयहिंद, विंध्याचल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button