उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुख्यमंत्री ने परशुराम जयन्ती पर दी बधाई

  • कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अक्षय तृतीया और परशुराम जयन्ती के करें अनुष्ठान: योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अक्षय तृतीया और परशुराम जयन्ती पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री योगी ने सोमवार को यहां जारी एक बधाई संदेश में कहा है कि सनातन संस्कृति में अक्षय तृतीया को अत्यन्त पुण्यदायी तिथि माना गया है। अक्षय तृतीया युगादि तिथि है अर्थात इस तिथि को अनेक युगों से मनाया जा रहा है। भगवान विष्णु सारी सृष्टि के संरक्षक हैं।

इसलिए अक्षय तृतीया की तिथि को भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त है। श्रद्धालु इस तिथि को भगवान विष्णु के लक्ष्मीनारायण रूप का विशेष रूप से पूजन करते हैं। अक्षय तृतीया की तिथि सभी शुभ एवं मांगलिक कार्यों के लिए उत्तम मानी जाती है। इसी तिथि को भगवान परशुराम की जयन्ती भी मनायी जाती है। समाज में धर्म एवं न्याय की स्थापना में महर्षि परशुराम का अतुलनीय योगदान है।

उन्होंने कहा कि धर्म और न्याय के मार्ग का अनुसरण करके ही लोक कल्याण एवं लोक मंगल का संकल्प पूरा किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने लोगों से कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी सावधानियां बरतते हुए अक्षय तृतीया तथा परशुराम जयन्ती के अनुष्ठान सम्पन्न करने की अपील की है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button