उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुख्यमंत्री ने पद्मश्री बाबा योगेंद्र के पार्थिव शरीर पर अर्पित किया श्रद्धा सुमन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राजेंद्र नगर स्थित संघ कार्यालय भारती भवन पहुंचकर पदम श्री बाबा योगेंद्र के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। बाबा योगेंद्र का आज सुबह 8:00 बजे डॉ राम मनोहर लोहिया संस्थान में निधन हो गया था। विगत एक महीने से लोहिया लोहिया संस्थान में वह भर्ती थे। बाबा योगेंद्र 98 वर्ष के थे।

भारती भवन में संस्कार भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अभिजीत गोखले, पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री बांकेलाल, बृज प्रांत प्रचारक हरीश रौतेला, अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक कौशल,सह प्रान्त प्रचारक मनोज, सामाजिक समरसता विभाग के राज किशोर, विद्यार्थी परिषद के प्रांत संगठन मंत्री अंशुल समेत संघ परिवार के कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

उनका जन्म बस्ती में हुआ था। पढ़ाई पूरी होने के बाद नानाजी देशमुख की प्रेरणा से वह संघ के प्रचारक बने। वह कई जिलों में जिला प्रचारक और विभाग प्रचारक रहे। बाद में संस्कार भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बने।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button