उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया पल्स पोलिया अभियान का शुभारम्भ

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बेहद गंभीर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह भी थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पल्य पोलियो अभियान के सफलता की कामना करने के साथ ही कहा कि बीते 12 वर्ष से उत्तर प्रदेश में पोलियो से संबंधित कोई मामला देखने को नहीं मिला है। यह तो स्वास्थ्य के प्रति हमारी जागरुकता कि नई कहानी कहता है।

प्रदेश में 77000 बूथ स्थापित

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पल्स पोलियो अभियान के लिए 77000 बूथ स्थापित हैं। दूसरे चरण में 33000 मोबाइल वैन से घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाएंगे। उन्होंने कहा कि जब तक दुनिया से पोलियो का उन्मूलन नहीं होगा, हमें सतर्क रहना होगा।

प्रदेश के 135 करोड़ लोग पोलियो से मुक्त

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के 135 करोड़ लोग इस बीमारी से मुक्त हुए हैं। इसके बाद भी पाकिस्तान, अफगानिस्तान और कुछ चुनिंदा देशों में इस संक्रामक बीमारी के बने रहने के कारण सतर्कता के लिए प्रतिवर्ष पोलियो उन्मूलन का अभियान संचालित किया जाता है। पोलियो उन्मूलन के साथ ही उत्तर प्रदेश मलेरिया, कालाजार और इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों पर भी प्रभावी नियंत्रण पाने में सफल हुआ है।

पोलियो एक संक्रामक बीमारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पोलियो एक संक्रामक बीमारी है। इसके उन्मूलन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सभी जगह पर सामूहिक प्रयास से समाधान निकलते हैं। कहीं पर भी बीमारी में उपचार से महत्वपूर्ण बचाव होता है। कोरोना संक्रमण काल में हमने देखा कि बचाव काफी कारगर रहा।

बच्चों का स्वास्थ्य हमारी शीर्ष प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। पोलियो का यह अभियान वर्तमान और भविष्य को बचाने का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के साथ सभी को जोडऩा होगा। स्वास्थ समाज से ही स्वस्थ राष्ट्र की परिकल्पना की जा सकती है। प्रदेश में संचारी रोग नियंत्रण के लिए हमारा अभियान जारी है।

अभियान से सभी को जोड़ना राष्ट्रीय कर्तव्य

उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो अभियान से धर्मगुरुओं, समाज के विभिन्न तबकों, विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ और स्वयंसेवी संगठनों को भी जोड़ना होगा। यह हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य भी है क्योंकि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की परिकल्पना को साकार कर सकता है।

विशेष अभियान के लिए प्रदेश के 50 जिले चिन्हित

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश के 50 जिले चिन्हित किए गए हैं जहां विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बच्चों को 2.28 करोड़ डोज दी जाएगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button