उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

मुख्यमंत्री योगी ने उप्र में निवेश के लिए देश और दुनिया के उद्यामियों से की अपील

  • ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-कर्टेन रेजर सेरेमनी को संबोधित करते हुए बोले योगी आदित्यनाथ

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उद्यमियों से उप्र में निवेश के लिए अपील की है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-कर्टेन रेजर सेरेमनी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया गया है। उप्र में अपार संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री योगी ने यहां निवेश करने वाले उद्यमियों को बेहतरीन माहौल उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिया।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से फरवरी में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर मंगलवार को सुषमा स्वराज भवन, चाणक्यपुरी, दिल्ली में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-कर्टेन रेजर सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 का लोगो लांच के करने के साथ ही कहा कि उप्र एक प्रगतिशील और परिवर्तनकारी यात्रा के शिखर पर है। पीएम मोदी के रिफार्म, परफार्म और ट्रांसफार्म के फार्मूले को अपनाया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुरूप भारत को पांच ट्रीलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था में सहयोग के लिए यूपी ने एक ट्रीलियन डॉलर इकोनॉमी का लक्ष्य रखा है। फरवरी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 आयोजित किया जा रहा है। इसमें वैश्विक स्तर के उद्यमी के साथ ही विद्वतजन मिलकर मंथन करेंगे। इस अभियान में राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर अपील करते हैं। 40 देशों से सम्पर्क कर चुके हैं। नीदरलैंड, सिंगापुर, फ्रांस, यूके, डेनमार्क, मॉरिसस समेत कई देश सहमति जता चुके हैं।

योगी ने कहा कि उप्र में निवेश की असीम संभावनाएं हैं। इन संभावनाओं के बारे में हम दुनिया को बताएंगे। इसके लिए विभिन्न देशों में रोड-शो भी किया जाएगा। हमारी सरकार ने राज्य में कानून का राज स्थापित करने का कार्य किया है। औद्योगिक सुरक्षा के प्रति हमने आश्वस्त किया है। उप्र दुनिया का निवेश अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। उप्र में 16 हजार किलीमीटर रेल नेटवर्क उपलब्ध है। एक्सप्रेस-वे के माध्यम से बेहतरीन कनेक्टिविटी है। पांच अंतराराष्ट्रीय हवाई अड्डों वाला देश में मात्र एक राज्य उप्र बनने जा रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने उप्र के बारे में विस्तार से अपनी बात रखी और देश विदेश के उद्यमियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समित रचेगा इतिहास : नंदी

औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि आज का यह समारोह नये भारत के नये उत्तर प्रदेश का उद्घोष है। यह समारोह उत्तर प्रदेश नया इतिहास रचेगा। योगी के नेतृत्व में उप्र अंधेरे से बाहर निकल कर उत्तम प्रदेश बनने के बाद अब सर्वोत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। उद्यमियों को किसी प्रकार की समस्या न आए, हमारी सरकार ने कार्य किया है। कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। निवेशकों को तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं।

देश विदेश के प्रतिनिधि रहे मौजूद

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा विभिन्न देशों के उच्चायुक्त, प्रतिनिधि, फिक्की जैसी संस्थाओं के प्रतिनिधि, योगी सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, एमएसएमई मंत्री राकेश सचान, औद्योगिक विकास राज्य मंत्री विक्रम सैनी, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, मनोज कुमार, एसपी गोयल समेत समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button