उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुख्‍यमंत्री योगी ने नये संसद भवन के उद्घाटन पर देशवासियों को बधाई दी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को नये संसद भवन के उद्घाटन पर देशवासियों को हार्दिक बधाई दी। मुख्‍यमंत्री योगी ने रविवार को एक ट्वीट में कहा ‘‘ऐतिहासिक क्षण। ‘नये भारत’ की आशाओं, अपेक्षाओं और अभिलाषाओं की पूर्ति का प्रतीक, वैभवशाली, गौरवशाली व प्रेरणादायी नये संसद भवन को आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी ने राष्ट्र को समर्पित किया है। सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई।’’ गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार सुबह दिल्‍ली में नये संसद भवन का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री ने नये संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर ईश्वर का आशीर्वाद लेने के लिए कर्नाटक के श्रृंगेरी मठ के पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच ‘गणपति होमम्’ अनुष्ठान किया। प्रधानमंत्री ने ‘सेंगोल’ (राजदंड) को दंडवत प्रणाम किया और हाथ में पवित्र राजदंड लेकर तमिलनाडु के विभिन्न अधीनमों के पुजारियों का आशीर्वाद लिया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button