उत्तर प्रदेशबड़ी खबरमथुरा

दो दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, सबसे पहले जन-जन के आराध्य के चरणों में टेका माथा

  • रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में करीब 5 करोड़ रुपये लागत से नवनिर्मित कैथ लेब का सीएम ने किया लोकार्पण

मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार शाम को अपने दो दिवसीय दौरे पर वृंदावन पहुंचे। सबसे पहले वह ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए। इसके बाद सीएम योगी ने रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में कैथ लेब का सीएम ने लोकार्पण किया। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में करीब 5 करोड़ रुपये लागत से नवनिर्मित कैथ लेब का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य लोकार्पण किया।

सोमवार की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आगरा से सड़क मार्ग से मथुरा आना था। लेकिन अचानक उनके कार्यक्रम में परिवर्तन हुआ, वह आगरा से हेलीकाप्टर से वृंदावन के पवनहंस हेलीपैड पहुंचे। उन्हें पहले कैथलैब का लोकार्पण करने जाना था, लेकिन यहां विलंब होने पर मंदिर के पट बंद हो जाते। ऐसे में सीएम सीधे ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन करने पहुंच गए।

यहां उन्होंने आराध्य को निहारा। उनके आने से पहले ही मंदिर जाने वाला पूरा मार्ग खाली करा लिया गया था। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास विकास परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक की। आगरा-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गोवर्धन पैलेस होटल में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के पुत्र दिव्यांश के शादी समारोह में थोड़ी देरी से सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे उसके बाद सीएम ने वेटेरिनरी कालेज के वीआइपी गेस्ट हाउस में करने चले गए।

मथुरा में ये रहेगा सीएम के सात जून का कार्यक्रम

अगले दिन सात जून को सुबह आठ बजे वेटेरिनरी विवि से प्रस्थान कर सुबह सवा आठ बजे श्रीकृष्ण जन्म स्थान पहुंचेंगे। जन्मस्थान पर वह भगवान के दर्शन और पूजन करेंगे। सुबह 8.30 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान से रवाना होकर 8.45 बजे रसखान समाधि पहुंचेंगे। सवा नौ बजे तक वह रसखान समाधि स्थल का भ्रमण करेंगे। सवा नौ बजे से 10.45 बजे तक उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की पांचवीं बोर्ड बैठक करेंगे। यहां से प्रस्थान कर सुबह 11.15 बजे राधा बिहारी इंटर कॉलेज, बरसाना जाएंगे। राधारानी मंदिर में 11.25 बजे से 11.40 बजे तक दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे। 11.40 बजे प्रस्थान कर 11.50 बजे विनोद बाबा के आश्रम पहुंचेंगे। दोपहर 12.05 बजे विनोद बाबा के आश्रम से प्रस्थान कर हेलीपेड से खेरिया एयरपोर्ट को रवाना होंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button