उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

बच्चों के सपनों ने भरी उड़ान: श्री पवन तनय शिक्षा निकेतन में सम्मान समारोह के साथ सजा ‘सपनों की उड़ान’ उत्सव

  • धर्मेन्द्र कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र अपूर्व और रीना पाण्डेय हुए सम्मानित
  • मुख्य अतिथि रिटायर्ड आईपीएस रतन कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों को दिया आशीर्वाद

उन्नाव। कानपुर में चौबेपुर क्षेत्र के शेरपुर बैरा स्थित श्री पवन तनय शिक्षा निकेतन में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘सपनों की उड़ान’ इस बार सम्मान समारोह के रूप में भी यादगार बन गया। रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच विद्यालय परिवार ने विशिष्ट अतिथियों को ‘पवन तनय सम्मान’ से सम्मानित कर कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।

कार्यक्रम में उन्नाव पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र अपूर्व एवं सब इंस्पेक्टर रीना पांडेय को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान एवं सामाजिक व प्रेरणादायक सेवा कार्यों के लिए ‘ पवन तनय सम्मान ’ प्रदान किया गया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर दोनों अतिथियों का सम्मान किया गया, जिस पर उपस्थित जनसमूह ने जोरदार तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। ‘शिव तांडव’ की प्रस्तुति ने जहां दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं ‘देश मेरा’, ‘पापा मेरे’ और ‘सूरज के मुंह पर मलाई’ जैसे गीतों पर नन्हे-मुन्ने बच्चों के नृत्य ने सभी का दिल जीत लिया। एक्ट मीडिया के माध्यम से बच्चों ने मीडिया की भूमिका पर भी जागरूकता प्रस्तुत की।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी विद्यालय परिवार को अपना शुभकामना संदेश भेजते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रबंधक मनीष कुमार श्रीवास्तव एवं शैलेश श्रीवास्तव ने अतिथियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम में रिटायर्ड आईपीएस रतन श्रीवास्तव, कमलेश श्रीवास्तव(वरिष्ठ पत्रकार) ब्लॉक प्रमुख राजेश शुक्ला, धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन न केवल बच्चों की प्रतिभा को मंच देते हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और सामाजिक जागरूकता भी विकसित करते हैं। विद्यालय के शिक्षकों एवं अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल और प्रेरणादायक बना दिया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button