उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

अंक पत्र पाकर बच्चों के खिले चेहरे

  • साथ ही प्रतिभाशाली बच्चों को किया गया सम्मानित

बेलहर, संतकबीरनगर। जिले के बार्डर पर शिक्षा की अलख जगा रहा है राम नाथ यादव सुभावती देवी विद्यालय टोटहा यादव पुरवा में शनिवार के दिन बच्चों में अंक पत्र वितरित किया गया अंक पत्र पाकर बच्चों के खिले चेहरे, मेंहदावल तहसील के अति पिछड़े क्षेत्र में स्थित टोटहा गांव में शिक्षा की अलख जगाने में रामनाथ यादव सुभावती देवी पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज का विशेष स्थान रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध करवा रहा है। इस विद्यालय में बच्चों के द्वारा भी बेहतर प्रदर्शन किया जाता रहा है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाता रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को सत्रांत के दौरान बच्चों में अंक पत्र का वितरण विद्यालय के जिम्मेदारों किया गया। जिसमें उच्च स्थान पाने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया।

बताते चलें कि सांथा ब्लॉक के टोटहा में स्थित रामनाथ यादव सुभावती इंटरमीडिएट कॉलेज पर बच्चों में अंक वितरण करने के साथ ही प्रतिभाशाली बच्चों को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक रामनाथ यादव ने कहा कि सभी बच्चों के एक साल के परिश्रम का फल अंकपत्र होता है। जो बच्चा जितना मेहनत करेगा उतना ही बेहतर अंक प्राप्त कर सकता है। जो भी बच्चों का अंक इस बार थोड़ा कम है वह सभी अगली बार और ज्यादा मेहनत करे। जिससे उन्हें बेहतर स्थान मिल सके। मायूस नही होना है केवल परिश्रम से ही अपने जीवन को बेहतर बना सकते है। इस तरह से अनेकों बातों को कहकर बच्चों के हौसले को बढ़ाया गया। इस दौरान बच्चों के साथ ही उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे। जिन्होंने विद्यालय प्रबंधन का आभार जताया और कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर शिक्षा देने के लिए कार्य किया है जो बेहद सराहनीय है। इस दौरान नीलेश चौधरी, सत्यम सिंह,कन्हैयालाल, आदित्य शर्मा, आस्था, सानिया, शबनम, फैज आदि अनेकों बच्चों को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य सुरेशचंद्र यादव, चांदनी शुक्ला आदि सभी अध्यापक भी उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button