उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ नगर निगम : आउटसोर्सिंग पर तैनात सफाईकर्मियों को नहीं मिलती पूरी मजदूरी

लखनऊ। नगर निगम और जलकल में आउटसोर्सिंग के तहत काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को राज्य सरकार की तरफ से निर्धारित न्यूनतम परिश्रमिक भी नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा सफाईकर्मियों की तमाम समस्याएं हैं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए नगर निगम एवं जल कल कर्मचारी संघ ने सफाई शाखा का गठन किया है। दरअसल, सफाई कर्मचारी लखनऊ शहर को सुबह 5 बजे से देर रात्रि तक साफ करने का काम करते हैं, लेकिन इनको उस परिश्रम पर कोई विशेष सुविधा नहीं दी जाती जिससे सफाईकर्मी और उनका परिवार भी सफर करता है।

नगर निगम एवं जल कल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र ने बताया कि संघ कार्यालय पर नगर निगम,जलकल में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के सफाई शाखा का गठन किया गया, जिसमें नगर निगम व जल कल में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की मूलभूत सुविधाओं एवं समस्याएं जैसे समय से वेतन, भत्ते, एसीपी का लाभ, कार्य के मध्य दिन प्रतिदिन उनके खराब हो रहें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कराया जाना, आम जनमानस से लेकर नगर निगम के अधिकारियों द्वारा अनावश्यक रूप से परेशान किया जाना, काम के घन्टें तय किया जाना, आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को राज्य सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम परिश्रमिक रु.388/ प्रतिदिन दिलाया जाना, सेवा काल में कम से कम तीन पदोन्नति के अवसर दिलाया जाना, तथा पढ़ें लिखे सफाई कर्मचारियों को उच्च पदों पर पदोन्नति कराया जाना शामिल है।

अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र की माने तो आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को रोजाना के हिसाब से महज 308 रूपये रोज के मिलते हैं। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों की सफाई शाखा का गठन किया गया है। सफाई शाखा के अध्यक्ष रूपेश कुमार पिंटू और महामंत्री सुमित कुमार को मनोनीत किया गया है। सफाई शाखा का गठन के अवसर पर संघ के अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र, महामंत्री सै.कैसर रजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर पी सिंह तथा पूर्व राज्य मंत्री तथा वरिष्ठ सफाई कर्मचारी नेता जुगल किशोर भी उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button