उत्तर प्रदेशलखनऊ

‘CM आवास के पास आग लगाई तो थाना खाली होगा…’ योगी सरकार के खिलाफ साजिश रचने वाला गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस ने लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के पास महिला के आग लगाने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार आत्महत्या की कोशिश करने वाली महिला को उकसाया गया था। पुलिस ने उकसाने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। सुनील कुमार नाम का आरोपी उन्नाव के पुरवा इलाके का रहने वाला है। लखनऊ पुलिस के अनुसार सुनील ने सरकार की छवि धूमिल करने, पुलिस और सरकार के खिलाफ जनाक्रोश फैलाने के उद्देश्य से महिला क़ो आत्मदाह करने के लिए उकसाया था।

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के पास एक महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। महिला ने सुनील कुमार के कहने पर ऐसा किया था। गौतम्पल्ली पुलिस ने महिला और सुनील कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

गौतम्पल्ली थाने के दरोगा बागेश कुमार की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 108, 49, 226, 131 और 61 के तहत गौतम्पल्ली थाने में मामला दर्द किया गया है। पुलिस को महिला के मोबाइल से चार मुख्य वॉइस रिकॉर्डिंग मिली हैं, जिनमें सुनील महिला को आत्मदाह के लिए उकसाता और उसकी पूरी प्लानिंग बताता सुनाई दे रहा है। सुनील कुमार ने महिला के कहा था कि मुख्यमंत्री आवास के पास आग लगाओगी तो पूरा थाना खाली हो जाएगा। नए अधिकारी जो आएंगे वो तुम्हारे आगे-पीछे घूमेंगे। आरोपी ने उन्नाव के पुरवा थाने के पुलिसकर्मियों को सबक सिखाने के लिए लाग लगवाई थी। खुद को आग लगाने वाली महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। वह अभी भी लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।

पूरी तैयारी कराई

आरोपी सुनील ने महिला से फोन पर यह भी कहा कि तुम स्कूटी खराब होने की बात कहकर पहले ही पेट्रोल ले लेना। लखनऊ में पेट्रोल नहीं मिलेगा। आरोपी ने अंत में महिला से कहा कि करो। इसके बाद महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया था। महिला अपने साथ अपने एक साल के बेटे को लेकर भी आई थी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button