उत्तर प्रदेशगोरखपुर

गोरखपुर में 1500 बेटियों के सामूहिक विवाह समारोह में आशीर्वाद देने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर: जिले में आज 1500 गरीब बेटियों का सामूहिक विवाह सरकार की ओर से कराया जा रहा है. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित भव्य समारोह में करीब 1500 गरीब बेटियों का विवाह संपन्न होगा. कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सीएम योगी आदित्याथ मंच पर पहुंच चुके हैं. उनके साथ कई मंत्री और अतिथि भी शामिल हैं.

बता दें कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रति विवाह पर सरकार की तरफ से 51 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे. इसमें से 35 हजार रुपये विवाह बंधन में बंधने जा रही कन्या के बैंक खाते में अंतरित कर दिए जाएंगे. 10 हजार रुपये उपहार व शेष राशि अन्य व्यवस्थागत खर्चों के मद में है. सामूहिक विवाह के इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ जिले के जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को बेहद खास बना दिया है.

बता दें कि वित्तीय वर्ष 2017-18 से योगी सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अब तक सिर्फ गोरखपुर जिले में ही करीब छह हजार शादियां सम्पन्न करा चुकी है. सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सरकार वर-वधू को उपहार भी देती है. बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से यह आयोजन गरीब परिवारों के लिए बड़ा सहारा बन गया है. इस योजना से कई गरीब बेटियों के हाथ पीले हो चुके हैं.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button