उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

सीएम योगी का ऐलान: पूर्वांचल और बुंदेलखंड में बढ़ेगा कृषि उत्पादन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तरह अब पूर्वांचल और बुंदेलखंड में भी कृषि उत्पादन बढ़ेगा। इसके लिए यूपी एग्रीस परियोजना के तहत कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। यूपी एग्रीस परियोजना के अंतर्गत कृषि उत्पादकता बढ़ाने, एग्रो क्लस्टर की स्थापना, डिजिटल और वित्तीय इकोसिस्टम को मजबूत करने एवं परियोजना प्रबंधन, ज्ञान और सीखने पर काम किया जाएगा। यह परियोजना विश्व बैंक की मदद से चलाई जा रही है।

Also read this:कंट्री होम्स खरीदारों के लिए नया अपडेट

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में कृषि योग्य भूमि का सर्वाधिक रकबा (166 लाख हेक्टेयर) है, जिसमें से 80 प्रतिशत से अधिक भूमि सिंचित है। इसके बावजूद, बुंदेलखंड और पूर्वांचल में कृषि उत्पादन में वृद्धि की आवश्यकता है।

सीएम योगी ने कहा कि सरकार बीज से लेकर बाजार तक हर कदम पर किसानों के साथ है। इसके लिए एक्सप्रेस वे, राष्ट्रीय राजमार्ग, जलमार्ग जैसी बुनियादी संरचना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बुंदेलखंड और पूर्वांचल कृषि उत्पादकता में महत्वपूर्ण योगदान देंगे, जिससे यूपी को कृषि क्षेत्र में देश का पावर हाउस बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button