‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ से सीएम योगी का अपराध पर प्रहार

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सख्त और न्याय व्यवस्था को तेज़ बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ बड़ा कदम साबित हो रहा है। इस अभियान के तहत अपराधियों को तेज़ी से सज़ा दिलवाकर प्रदेश में न्याय, नीति और निष्पक्षता की नई परिभाषा गढ़ी जा रही है।
मुख्यमंत्री योगी ने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि उन्हें जल्द से जल्द दोषसिद्ध कराकर सज़ा दिलवाना है ताकि आम जनता में न्याय व्यवस्था पर भरोसा और गहरा हो। उन्होंने यह भी कहा कि “दोषियों को सज़ा और निर्दोषों को सुरक्षा” ही उनके शासन की मूल नीति है।
‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के अंतर्गत गंभीर अपराधों जैसे हत्या, बलात्कार, गैंगस्टर एक्ट और POCSO एक्ट से जुड़े मामलों में विशेष अदालतों और त्वरित सुनवाई के जरिए अब तक हजारों अपराधियों को सज़ा दिलाई जा चुकी है।
इस अभियान का असर यह हुआ है कि अपराधियों में कानून का भय बढ़ा है और समाज में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। योगी सरकार का यह कदम उत्तर प्रदेश को कानून व्यवस्था के मामले में देशभर में एक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत कर रहा है।



