उत्तर प्रदेशगोरखपुरबड़ी खबर

सीएम योगी ने वनटांगियों के साथ मनाई दिवाली, वनग्राम को 80 करोड़ से अधिक की सौगात

सीएम योगी आदित्‍यनाथ दीपावली पर गोरखपुर पहुंचे हैं। उन्‍होंने यहां वनटांगिया ग्राम जंगल तिनकोनिया नंबर तीन में वनटांगियों के साथ दिवाली मनाई। इस मौके पर योगी अपने साथ 80 करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात लेकर पहुंचे। सोमवार को लोकार्पण और शिलान्‍यास के बाद गांववालों को सम्‍बोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि दिवाली जैसी दिव्यता और भव्यता हमें नई ऊंचाई पर पहुंचाएगी। सत्य, न्याय और धर्म के रास्ते पर चलकर ही परिवर्तन संभव है।

उन्‍होंने कहा कि भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास से लौटने के बाद पूरा देश उत्सव मनाता है। अयोध्या में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ। योगी ने कहा कि आजादी के बाद वनटांगिया को न्याय नहीं मिला था। 2017 में राजस्व ग्राम का दर्जा मिला ही, सम्मान से जीवन जीने के लिए शासन से मदद मिली।

पुलिस के उत्पीड़न से बचने के लिए वनटांगिया ग्राम में छिपा: डॉ.संजय निषाद

प्रदेश सरकार में मतस्य मंत्री डॉ.संजय निषाद ने कहा कि पिछली सरकारों में संघर्ष के चलते मुझे जेल भेज दिया गया। फर्जी मुकदमा लगा दिया। योगी के आशीर्वाद से मछुआरे का बेटा मंत्री बना है। वनटांगिया के क्षेत्र में शिक्षा का अलख योगी ने ही जलाया है। डॉ.निषाद ने कहा कि सपा सरकार में पुलिस के उत्पीड़न से बचने के लिए महराजगंज के वनटांगिया गांव में महीने भर का समय गुजारा।

ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने कहा कि छठवीं बार वनटांगियों के बीच पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ के चलते जंगल में मंगल हो रहा है। बतौर सांसद वनटांगियों के हक की लड़ाई लड़ने का नतीजा है कि जंगल की तस्वीर बदली है। पिपराइच विधायक महेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि देश को आजादी भले ही 1947 में मिली थी, लेकिन वनटांगियों को असली आजादी वर्ष 2017 में योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद ही मिली।

आधी आजादी तब मिली थी योगी ने वनटांगियों के साथ दिवाली मनाई थी। सीएम के दृढ प्रतिज्ञा का नतीजा है कि अयोध्या में एक साथ 15 लाख 76 हजार से अधिक दीये एक साथ जले। गिनिज बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना ही रिकॉर्ड योगी लगातार सुधार कर रहे हैं।

इन्हें मिला सम्मान

पीएम और मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थी राम रतन, सुनीता देवी, आमबाती, राम नयन, भिखारी, राजकुमार को सम्मानित किया। इसी क्रम में आयुष्मान योजना की लाथार्थी रेखा, सुखारी, गंगोत्री को उपहार मिला। उद्यान विभाग योजना के लाभार्थी राजकुमार, परमात्मा और जल जीवन मिशन के लाथार्थी अनिल, राधेश्याम, दीनानाथ को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में युवक मंगल दल के लाभार्थी रूबि, निहाल निषाद को सम्मानित किया गया। वनटांगिया ग्राम के मुखिया राम गणेश को सीएम द्वारा उपहार दिया गया। वहीं पूर्व प्रधान चन्द्रजीत, राम दयाल, बलराम, विशम्भर, जयराम को भी सीएम ने सम्मानित किया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button