उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में सीएम योगी ने की जनसभा, बोले- पूरे देश में पीएम की लहर, चल रही भाजपा की सुनामी

लखनऊ। लखनऊ की मोहनलालगंज सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रत्याशी कौशल किशोर के पक्ष में रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा की। इस दौरान सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और भाजपा को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि पूरे देश से एक ही बात निकल रही है जो राम को लाये हैं हम उनको लायेंगे। राम अपने भक्तों पर जरूर कृपा करते हैं, इसलिए जनता कहती है फिर एक बार मोदी सरकार। मोदी जी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से वह लोग परेशान है जो भ्रष्टाचारी हैं और देश के विकास को देखना नहीं चाहते हैं। सीएम योगी ने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री की लहर हैं और भाजपा की सुनामी आई है।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से वह लोग परेशान है जो भ्रष्टाचारी हैं और देश के विकास को देखना नहीं चाहते हैं। इसमें दो ही लोग आ रहे हैं जिसमें एक समाजवादी और कांग्रेस का गठबंधन है और दूसरा पाकिस्तान हैं। इन दोनों को मोदी जी की जीत अच्छी नहीं लग रही है, लेकिन देश की जनता ने इस बार ठाना है कि मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर देश को विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करना है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या धाम की तर्ज पर सीतापुर स्थित नैमिष धाम को बनाने का कार्य करेंगे। इस दौरान उन्होंने लखनऊ में हुये विकास कार्यों को भी गिनाया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुये कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास विकास का विजन ही नहीं था। उनके समय में कमीशनखोरी होती थी, जिससे योजना पूरी नहीं हो पाती थी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button