पुलिस मंथन-2025 में CM योगी

लखनऊ में आयोजित “पुलिस मंथन” वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन-2025 में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग में सुधार को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मजबूत कानून व्यवस्था ही सुशासन की आधारशिला है और इसमें पुलिस अधिकारियों की भूमिका सबसे अहम है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों से तकनीक, फॉरेंसिक साक्ष्यों और आधुनिक जांच प्रणाली का प्रभावी उपयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई से जनता का विश्वास बढ़ा है। सम्मेलन में पुलिस व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, संवेदनशील और जवाबदेह बनाने पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे जनता के साथ संवाद मजबूत करें और अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें।



