उत्तर प्रदेशगोरखपुर

सीएम योगी गोरखपुर पहुंचे, 271 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी

गोरखपुर: गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार पहुंचे. उन्होंने डीवीएन पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित किया. इसके बाद वह भाजपा क्षेत्रीय स्तर की अनुसूचित वर्ग सम्मेलन में पहुंचे. इस सम्मेलन में वह जिले के लोगों को करीब 271 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10 बजे दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज पहुंचे. उन्होंने यहां भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद नई दिल्ली की ओर से पर्यावरण प्रौद्योगिकी एवं सतत ग्रामीण विकास विषय पर हो रही राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया. गोरखपुर में सीएम योगी ने यहां बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया.

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास परियोजनाओं में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के 4 प्रोजेक्ट्स , लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड तीन के 8 प्रोजेक्ट्स, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के छह प्रोजेक्ट्स, यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड के एक प्रोजेक्ट, नेशनल प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन लिमिटेड के 20 प्रोजेक्ट्स और जल निगम ग्रामीण के 50 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास किया.

शिलान्यास वाले प्रोज्क्ट में 12 की कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड, एक की लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड, एक की सीएंडडीएस (14), एक की यूपी सिडको, चार की पुलिस आवास निर्माण निगम, दो की यूपीसीएलडीएफ, चार की ग्रामीण अभियंत्रण विभाग और 26 की कार्यदायी संस्था नेशनल प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन लिमिटेड बतायी जा रही है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button