उत्तर प्रदेशगोरखपुर

शिक्षित-अनपढ़ सबके रोम-रोम में बसा है हनुमान चालीसा: सीएम योगी

  • सोनू निगम के एलबम ”श्रीहनुमान चालीसा” के विमोचन के दौरान बोले सीएम

गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव के समापन समारोह में सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक पद्मश्री सोनू निगम के गये हनुमान चालीसा का विमोचन हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को इसका विमोचन किया। सीएम योगी ने इस दौरान महोत्सव की स्मारिका ”अभ्युदय” का भी विमोचन किया।

गोरखपुर महोत्सव के मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रख्यात गायक पद्मश्री से सम्मानित सोनू निगम के एलबम (सीडी) ”श्रीहनुमान चालीसा” का विमोचन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हनुमान चालीसा गोस्वामी तुलसीदास जी की कृति है। इसके रचते समय अनेक चुनौतियां भी आईं लेकिन हनुमान जी की कृपा से सभी संकट दूर होते गए। हनुमान चालीसा आज जन-जन का मंत्र है। बच्चे की प्रारंभिक बोली की तरह यह सहज और सरल तरीके से शिक्षित-अनपढ़ सबके रोम रोम में बसा है। ऐसे दौर में जब अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण अंतिम चरणों में है, सोनू निगम ने प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त बजरंग बली के प्रति आस्था व्यक्त कर करोड़ो-करोड़ भक्तों को आह्लादित होने का अवसर प्रदान किया है।

स्मारिका ”अभ्युदय” का भी हुआ विमोचन

मंच से सीएम योगी ने महोत्सव की स्मारिका ”अभ्युदय” का भी विमोचन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महोत्सव में सुप्रसिद्ध भजन गायक अग्निहोत्री बंधुओं व सांसद रविकिशन के गायन का भी आनंद लिया। रविकिशन ने यूपी में सब बा, योगी चौकीदार जैसी प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अग्निहोत्री बंधुओं ने भी कई सुमधुर भजनों की प्रस्तुति की।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button