उत्तर प्रदेशलखनऊ

ललितपुर दुष्कर्म पीड़ित के परिजनों से मिलेंगे कांग्रेस के नेता, पार्टी को सौंपेंगे रिपोर्ट

लखनऊ। कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल ललितपुर जिले की दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल परिवार से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेगा और उसकी एक रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपेगा।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने कहा कि सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से एसएचओ द्वारा दुष्कर्म की घटना ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है। इसका संज्ञान लेते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ललितपुर के लिए भेजा है। गुरुवार को ही यह प्रतिनिधिमंडल ललितपुर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगा, वस्तुस्थिति की जानकारी लेगा और पार्टी को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।

अवस्थी ने कहा कि अब पुलिसकर्मी खुद ही हत्या, दुष्कर्म, अपहरण जैसी संगीन वारदात में लिप्त हैं। यह प्रदेश महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित राज्य में तब्दील हो गया है। पहले चंदौली में पुलिस ने दबिश देने के बहाने एक घर में घुसकर पूरे परिवार को बुरी तरह पीटा जिससे एक युवती की मौत हो गई।

अब ललितपुर में खुद एसएचओ ने थाने में एक नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर समूचे प्रदेश को शर्मसार कर दिया है। इस घटना का संज्ञान लेते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल ललितपुर भेजा जाए जो पीड़ित परिवार से मुलाकात करे और यह सुनिश्चित करे कि पीड़िता को न्याय मिल सके।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button