उत्तर प्रदेशलखनऊ

विधानसभा घेरने निकले कांग्रेस कार्यकर्ता, असम में Rahul Gandhi को रोकने के विरोध में किया जमकर प्रदर्शन

लखनऊ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को रोक जाने के विरोध में मंगलवार को राजधानी लखनऊ में कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए। असम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को स्थानीय प्रशासन के रोक जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी ज्यादा आक्रोश है। इसको लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजधानी लखनऊ के परिवर्तन चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर बवाल काटा और विधानसभा की ओर कूच करने निकल पड़े। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस बल ने कांग्रेसियों को बैरिकेटिंग लगाकर आगे जाने से रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता बैठकर प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद पुलिस ने जबरन कार्यकर्ताओं को उठाकर पुलिस की बस में भरकर उन्हें इको गार्डन भेज दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच काफी नोक झोंक भी देखने को मिली।

बता दें कि असम के गुवाहाटी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को रोक जाने के विरोध में आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश व्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया है। इसको लेकर राजधानी लखनऊ में कांग्रेस जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। दरअसल, सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को असम के गुवाहाटी में प्रवेश करके पर स्थानीय प्रशासन ने रोक लगा दी। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और असम पुलिस के बीच काफी झड़प भी हुई। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी अपने काफिले के साथ गुवाहाटी शहर में जाना चाहते थे, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी और असम पुलिस ने गुवाहाटी शहर की ओर जाने वाली सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी। ऐसे में असम पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोंक झोंक हुई और आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बैरिकेटिंग तोड़ दी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button