उत्तर प्रदेशलखनऊ

कांग्रेसियों ने करा दी प्रियंका गांधी की किरकिरी! बरेली में मैराथन विजेता छात्रा को दी टूटी हुई स्कूटी

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के ‘मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं’, के अभियान की कांग्रेस के नेताओं ने किरकिरी करा दी. असल में राज्य के बरेली जिले में मंगलवार को आयोजित मैराथन में स्कूटी जीतने वाली छात्रा को कांग्रेस के नेताओं ने टूटी स्कूटी दी. जिसके बाद इसका सोशल मीडिया में कथित तौर पर वीडियो वायरल हो गया. जिसके बाद कांग्रेस के नेता बैकफुट पर हैं और हर कोई कांग्रेस और उसके नेताओं के इस फ्राड की चर्चा कर रहा है. हालांकि कांग्रेस नेताओं का दावा है कि स्कूटी को ठीक करवा दिया गया है. इसके बाद छात्रा ने नया वीडियो जारी कर स्कूटी को सही बताया. हालांकि वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है और कांग्रेस की तरफ से इसको लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं की गई है.

असल में चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राज्य में महिलाओं को लुभाने के लिए अभियान शुरू किया है. जिसके बाद बरेली के बिशप मंडल इंटर कॉलेज में मंगलवार को आयोजित कांग्रेस मैराथन में प्रथम आने वाली कक्षा 11 की छात्रा विनीता गुर्जर को इनाम के रूप में स्कूटी दी गई थी. लेकिन घर पहुंचने के बाद छात्रा ने इनाम में टूटी स्कूटी देने का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल कर दिया. जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होने लगा और इस वीडियो में लड़की टूटी स्कूटी दिखाते हुए कह रही है कि उसे वेल्डेड किया गया है और ताला भी नहीं लग रहा है. इस वीडियो पर ट्विटर पर विवाद छिड़ गया और इसकी जानकारी मिलने पर कांग्रेसी बुधवार को लड़की के घर पहुंचे. वहीं कांग्रेस के नेताओं छात्रा का स्वागत किया और बाद में उसकी स्कूटी की मरम्मत कराई गई. कांग्रेस के नेताओं से मिलने कै बाद छात्रा ने स्कूटी के साथ अपना दूसरा वीडियो जारी किया और छात्रा पहले वीडियो को अफवाह बता रही है.

जानिए क्या कहते हैं कांग्रेस के नेता

वहीं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मिर्जा असफाक सकैलनी का दावा है कि ट्रांसपोर्ट के दौरान स्कूटी के कुछ नट बाहर आ गए थे और मैराथन जीतने वाले छात्रा को स्कूटी देते समय इसका ध्यान नहीं दिया गया था. लेकिन अब इसे ठीक कर दिया गया है और छात्रा ने वीडियो जारी कर बताया है कि अब उसे कोई दिक्कत नहीं है.

विनीता का दावा, कांग्रेस के नेताओं ने कहा पुराने वीडियो को बताए अफवाह

वहीं मैराथन जीतने वाली और टूटी फूटी स्कूटी देने का दावा करने वाली विनीता गुर्जर का कहना है कि उसके पास कांग्रेस के नेताओं का फोन आया था और उन्होंने उससे कहा कि वह सोशल मीडिया में ये बयान दे कि वह स्कूटी से खुश है और ये किसी ने अफवाह फैलाई है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button