उत्तर प्रदेशलखनऊ

कोरोना संक्रमण में गिरावट जारी, मिले 34 नये मामले

  • प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 31 लोग कोरोना से हुए ठीक, 467 एक्टिव केस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण में गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के कुल 34 नये मामले दर्ज हुए हैं। वहीं इस दौरान 31 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। प्रदेश में इस समय कोरोना के कुल 467 एक्टिव केस हैं। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,11,952 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 34 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 10,76,41,124 सैम्पल की जांच की गयी हैं। विगत 24 घंटों में 31 लोग तथा अब तक कुल 20,46,639 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 467 एक्टिव मामले हैं।

प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरंतर जारी है। प्रदेश में कल 27 मार्च को एक दिन में 1,05,161 वैक्सीन की डोज दी गयी है। प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल पहली डोज 15,26,28,584 तथा दूसरी डोज 12,28,00,590 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,30,11,967 तथा दूसरी डोज 71,72,596 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 4,11,649 दी गयी। कल तक 23,93,194 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। कल तक कुल मिलाकर 29,84,18,580 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button