उत्तर प्रदेशरामपुर

रामपुर में देश के पहले अमृत सरोवर का हुआ उद्घाटन

  • केन्द्रीय मंत्री नकवी के साथ प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने किया उद्घाटन
  • जलशक्ति मंत्री बोले, अमृत सरोवरों की स्थापना से तेजी से बढ़ेगी पीएम मोदी की मुहिम
  • जल संरक्षण के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देगा ‘अमृत सरोवर’: नकवी

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद के पटवाई ग्राम में देश के पहले अमृत सरोवर का उदघाटन शुक्रवार को केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया। 60 लाख रुपये की लागत से तैयार किये गये इस अमृत सरोवर के परिसर में दोनों मंत्रियों ने स्थापित किये गये राष्ट्रध्वज को भी फहराया।

मंत्रियों ने अमृत सरोवर में बोटिंग का भी लुत्फ उठाया। साथ ही फूड कोर्ट पर पहुंचकर पानीपूरी का भी स्वाद लिया। इसके बाद मुख्तार अब्बास नकवी और स्वतंत्र देव सिंह ने अमृत सरोवर के सौंदर्यीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व प्रधान, वर्तमान प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव और खंड विकास अधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अमृत सरोवर की स्थापना के साथ ही जलशक्ति मंत्री ने जल संरक्षण को लेकर प्रदेश भर के लोगों को बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भूगर्भ जल को बचाने के साथ यह अमृत सरोवर पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।

यूपी के रामपुर में देश के पहले अमृत सरोवर के उद्घाटन के साथ योगी सरकार ने भूगर्भ जल को बचाने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ा दिया है। जलशक्ति मंत्री ने इस अमृत सरोवर का उद्घाटन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुहिम को गति दी है। साथ में यह संकेत दिये हैं कि आने वाले समय में यूपी में भूगर्भ जल की कमी नहीं होने दी जाएगी। प्रदेश की जनता को पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी भी उपलब्ध होगा।

केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से निर्मित यह भव्य और सुन्दर ‘अमृत सरोवर’ जल संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। बहुत कम समय में इसका शुभारम्भ होने के पीछे आम जनों की सहभागिता, ग्रामीणों का सहयोग, ग्राम पंचायत और जिला प्रशासन की मुस्तैदी महत्वपूर्ण रही है। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पानी की उपलब्धता और पानी की किल्लत किसी भी देश की प्रगति और गति को निर्धारित करती है। जल ही जीवन का आधार है। इसलिए जल को बचाना हम सबका कर्तव्य है।

अमृत सरोवरों की बड़ी शृंखला खड़ी करने की तैयारी में सरकार

योगी सरकार प्रदेश में अमृत सरोवरों की बड़ी शृंखला खड़ी करने की तैयारी में है। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि प्रदेश के 789 तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किए जाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि इन तालाबों के आसपास हरियाली भी कराई जाएगी। जलशक्ति मंत्री ने वन और उद्यान जैसे अन्य विभागों की मदद लेने के निर्देश भी अफसरों को दिये हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button