उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच में वध के लिए ले जाए जा रहे थे गोवंश, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बहराइच। जिले के कोतवाली मुर्तिहा की पुलिस ने देर रात को मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की। पुलिस ने अमृतपुर मार्ग से वध के लिए जाए जा रहे गोवंश, औजार और वध हुए मवेशी का अवशेष बरामद किया। बरामद सामान को सीज कर दिया गया है। जबकि छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

कोतवाली मुर्तिहा के बेझा अमृतपुर पुरैना मार्ग के निकट खाली स्थान पर गो वंश को वध के लिए ले जाने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के निर्देश पर पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय ने कार्यवाई के निर्देश दिए। जिस पर कोतवाल शशि कुमार राणा ने उप निरीक्षक कमलेंद्र प्रताप सिंह, उप निरीक्षक गजेंद्र पांडेय, हेड कांस्टेबल विजय पटेल, आरक्षी हिमांशु सिंह, मिथिलेश कुमार, दीपक कुमार, अमित यादव और अभय यादव की टीम ने सोमवार रात में छापेमारी की।

कोतवाल ने बताया कि मौके से दो जिंदा बछड़े, गो वंश के अवशेष और औजार बरामद किया गया। अवशेष को जांच के लिए पशु चिकित्सक को भेजा गया है। जबकि मवेशियों को कांजी हाउस के सुपुर्द कर दिया गया है। गो वध के लिए आए लखीमपुर खीरी जनपद के कोतवाली धौरहरा के राम नगर निवासी मोहम्मद अहमद पुत्र अब्दुल अजीज, कोतवाली मुर्तिहा के नौबना निवासी आरिफ पुत्र तौफील, मैनुद्दीन पुत्र मोहम्मद जहूर, जैनुद्दीन, ग्राम बेझा निवासी महबूब पुत्र जुमई और सत्य नारायण उर्फ मांझी पुत्र राम आसरे निवासी अमृतपुर पुरैना के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button