उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सराहनीय: ठगी का 61हजार रूपए साइबर सेल ने करा दिया वापस

सिद्धार्थनगर। ट्रेडिंग एप के माध्यम से फ्राड हुए सम्पूर्ण धनराशि ₹61000 /- को साइबर सेल सिद्धार्थनगर ने शिकायतकर्ता के खाते में वापस करा दिया है। अमित कुमार आनन्द पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में जनपद सिद्धार्थनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण व नेतृत्व में प्रभारी साइबर सेल सुबाष यादव व टीम साइबर सेल द्वारा राज कुमार निवासी डहरा थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर के खाते से फ्राड हुए धनराशि को कार्यवाही करते हुए राज कुमार के खाते में सम्पूर्ण धनराशि रूपये 61000 /- वापस कराये गए।

शिकायतकर्ता राज कुमार निवासी डहरा थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर से ट्रेडिंग एप के माध्यम से कुल शनराशि ₹61,000 /- का फ्रॉड हो गया। शिकायतकर्ता उपरोक्त को जैसे ही ज्ञात हुआ कि उसके साथ फ्रॉड हो गया l उक्त की सूचना साइबर सेल सिद्धार्थनगर को दी गई तथा दी गई शिकायत के आधार पर साइबर सेल टीम की मदद से कार्यवाही करते हुए दिनांक 13/03/2023 राज कुमार के खाते में सम्पूर्ण धनराशि ₹61,000/- वापस कराया गया । साइबर टीम के सराहनीय कार्य के लिए राज कुमार द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button