उत्तर प्रदेशबस्ती

बस्ती: पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस

  1. बस्ती,  जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के दोफड़ा गांव के सिवान में आम के पेड़ से एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम पंचायत गुवांव के राजस्व गांव दोफड़ा के सिवान में शुक्रवार को आम के पेड़ में लगभग 15 फीट ऊपर बाकेलाल पुत्र भागीरथी का संदिग्ध परिस्थियों में लटकता हुआ मिला।

बाकेलाल के बेटे अजय ने सुबह 6 बजे पुलिस को सूचना दी। मौके पर प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक, चौकी इंचार्ज रवीन्द्र नाथ शर्मा ने टीम के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारम्भिक जांच में पता चला कि बांकेलाल मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। गांव में गुमटी रखकर दुकान चलाते थे। तीन माह से दुकान भी बन्द थी।

परिवार के लोगों ने बताया कि शाम को भोजन करने के बाद सोये थे। सुबह देखा तो सिवान में आम के पेड़ में शव लटक रहा था। उनके तीन बेटे हैं। जिसमें बड़े बेटे अजय 23 की शादी हो चुकी है, आशु 20 व आजाद 19 वर्ष की शादी नहीं हुई है। वहीं, तीन बेटियों में प्रेमा 30, शारदा 26 वर्ष की शादी हो चुकी है। मनीषा लखनऊ से जेएनएम कर रही है। बेटे भी पढ़ रहे हैं।

घटना को लेकर हड़कम्प मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बाकेलाल की पत्नी करोड़ देवी दहाड़े मारकर रो रही है। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक ने बताया कि घटना आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button