उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जुमाएतुलविदा पर अवकाश और विद्यालय समय में परिवर्तन की मांग

सिद्धार्थनगर। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई द्वारा 21 अप्रैल 2023 को रमज़ान के अन्तिम शुक्रवार यानी जुमाएतुलविदा के मौके पर अवकाश घोषित किए जाने की मांग की है, तथा भीषण गर्मी और तेज गर्म हवाओं के कारण विद्यालय में कक्षा शिक्षण और छुट्टी के समय घर जाते वक्त बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव एवं परेशानी को देखते हुए परिषदीय विद्यालय के संचालन के समय में परिवर्तन की मांग की है।

संघठन के जिला महामंत्री कलीमुल्लाह ने कहा कि रमज़ान का अंतिम शुक्रवार यानी जुमाएतुलविदा मुस्लिम समुदाय का विशेष त्यौहार है। विशेष महत्त्व को देखते हुए जिले की अवकाश तालिका में निबंधित अवकाश है। मुस्लिम समुदाय के शिक्षक कर्मचारियों तथा छात्र छात्राओं के विशेष पर्व एवं उसकी महत्ता को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों में भी जुमायतुलविदा पर अवकाश घोषित किए जाने की मांग की है। साथ ही जिले में भीषण गर्मी और तेज गर्म हवाओं के कारण परिषदीय विद्यालयों में जनपद आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, सोनभद्र की भांति संचालन का समय प्रातः 7:30 से अपरान्ह  12:30 तक किए जाने की मांग की है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button