उत्तर प्रदेशबाराबंकी

बाराबंकी में डिप्टी CM ने शुरू किया पौधरोपण अभियान, विपक्ष पर बोले – नाम बदलकर टेंडर डालने आ गए ब्लैक लिस्टेड

बाराबंकी। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शनिवार को यहां विपक्षी गठबंधन इंडिया के सवाल पर कहा कि नाम बदलकर ब्लैक लिस्टेड ठेकेदार फिर टेंडर डालने आ गए हैं। यह वही ठेकेदार हैं जिन्होंने जमकर भ्रष्टाचार और लूट खसोट की। जनता इन्हें जानती है देश में एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही एनडीए की सरकार बनेगी।

उपमुख्यमंत्री बाराबंकी के जिन्हौली में पौधरोपण अभियान की शुरुआत करने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि यह सत्ता लोलुप लोगों का समूह है। हमारा ध्यान विकास पर है हम विकास के लिए काम कर रहे हैं अन्य दावे के साथ कह सकते हैं कि लोगों का जीवन स्तर उठा है। अस्पतालों की व्यवस्था में सुधार ना होने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि काफी कुछ हुआ है और हो रहा है हमने कई कदम उठाए हैं धीरे-धीरे सुधार होगा।

दिल्ली में धरने पर बैठे चंद्रशेखर की सुरक्षा के बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह चुनाव का वर्ष है बहुत से गठबंधन टूटेंगे और बनेंगे देखते जाइए आगे आगे क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार 35 करोड़ पौधे लगाने जा रही है। मुख्यमंत्री ने पौधों का डेट भी कराया है। मणिपुर की घटना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद है।

प्रधानमंत्री इस मामले को लेकर काफी गंभीर हैं सरकार ने कार्रवाई की है। अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार सिर्फ पौधे लगाए ही नहीं जाएंगे । उनका संरक्षण भी किया जाएगा। पौधों के संरक्षण काम सांसद विधायक जिला पंचायत अध्यक्ष सदस्य ग्राम प्रधान ब्लाक प्रमुख सब मिलकर करेंगे। इस अवसर पर उन्हें रुद्राक्ष का पौधा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button