उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

श्री राम कथा को लेकर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, श्री राम कथा के भव्य शोभा यात्रा मे उमड़े श्रद्धालु

आचार्य धरणी धर जी महाराज द्वारा श्रद्धालु कथा का करेंगे रसपान*

*सन्तकबीरनगर।* विकास खंड बघौली अंतर्गत ग्राम पंचायत उतरावल में चैत्र रामनवमी के पावन अवसर पर सिद्धेश्वरनाथ मंदिर प्रांगण में 22 मार्च से 30 मार्च तक भव्य श्री राम कथा का आयोजन किया गया है जिसे लेकर बुधवार को कथा स्थल से लेकर पूरे गांव में गाजे बाजे ढोल नगाड़े के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भव्य शोभायात्रा में सैकड़ो श्रद्धालु ने भाग लिया। वही भव्य शोभायात्रा बनाने के लिए डीजे एवं बड़े-बड़े भगवा झंडा को लेकर जय श्री राम के गगनभेदी नारे के साथ सैकड़ो श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति में हो गया। कथा व्यास अयोध्या धाम से पधारे आचार्य धरणी धर जी महाराज जी द्वारा ग्राम वासियों क्षेत्र वासियों को श्री राम कथा का रसपान कराया गया। इस अवसर पर अजय शास्त्री, सुभाष चन्द्र पाण्डेय,राम बुझारत राय,धनश्याम राय,नरेंद्र राय,राम उजागिर राय,राधेश्याम राय, सचिन राय,वीरबहादुर उर्फ भीम राय, हरिश्याम राय,सुनील राय,मनीष पांडेय, फूलचंद राय,फूलदेव राजभर, सुशील राय उर्फ टिल्लू राय,विनोद राय,प्रवीण पाण्डेय,संगम राय,राकेश राय,गुड्डू धीरज,आशुतोष पाण्डेय, रिंकू राय, शिवम राय,धर्मेंद्र राय, गणेश मद्धेशिया समेत सैकड़ो लोग शामिल रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button