उत्तर प्रदेशबहराइच

माता पूर्णागिरि में भंडारा आयोजन के लिए रवाना हुए माता के भक्त

बहराइच। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के जिला चम्पावत के टनकपुर में माता पूर्णागिरि का सिद्ध दरबार स्थित है।चैत्र वासन्तिक नवरात्रि से एक बड़े मेले का आयोजन किया जाता हैl जिसमे देश,विदेश से माता के भक्त दर्शन करने के लिए आते है।जनपद से भी भारी संख्या में दर्शनार्थी माता के दरबार जाते है।इसी क्रम जिले के युवा भक्तों व माँ पूर्णागिरि साईकिल यात्रा संघ द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन धाम क्षेत्र में किया गया है।विशाल भंडारे के आयोजन की सामग्री को माता के भक्तो के साथ रवाना किया गया।

यात्रा पर जाने वाले मां भक्तो को भाजपा जिला मंत्री हेमा निगम व कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने चुनरी पहना कर उनका अभिनन्दन किया एवं रास्ते के लिये जलपान की व्यवस्था की।भंडारा समिति के सेवादार माता के जयकारे का जयघोष करते टनकपुर जिला चम्पावत के लिए रवाना हुए।सेवादारों ने बताया कि सुबह माता पूर्णागिरि का दर्शन, कढ़ाई प्रसाद भोग लगाकर भंडारे की शुरुआत की जाएगी।इस दौरान दिनेश गुप्ता, चंदन पटवा ,प्रदीप नाग, आकाश गुप्ता ,रवि साहू, रवि श्रीवास्तव ,राहुल ,अभिषेक सिंह, बलराम ,विशेन गुप्ता, मोहित ,प्रकाश बाजपेयी, आलोक साहू, निगलू साहू ,सोनू साहू, बाबा अमित शर्मा आशीष साहू ,गुरचरण,विजय कश्यप रोहित सिंह ,मलखान सिंह,संजय राय प्रीतम ,छोटू सोनू सहित अन्य भक्त रवाना हुए।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button